पटमदा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद


जमशेदपुर। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 मई 2026 को पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटालुका एवं गोबरघूसी गांव में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।

उत्पाद विभाग की टीम को आते देख अवैध भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال