धालभूमगढ़: जुबुनी पंचायत के बूथ संख्या 129 के भाजपा बूथ अध्यक्ष सुधीर मंडल के छोटे पुत्र विशाल मंडल के आकस्मिक निधन पर शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को ढाँढस बंधाते हुए कहा कि पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की।
इस दौरान एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मारडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा, प्रशांत महतो, माथुर अहीर, उमा मंडल, कांत मानकी, काजल ढल, देवाशीष महतो, पवित्र मन्ना, सौमित्र साव, नबीन मंडल और दीपक दंडपाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।