बिरसानगर संडे मार्केट में सेवा संस्था द्वारा राहगीरों के बीच ठंडा मीठा शरबत और चना प्रसाद वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई।

जमशेदपुर के बिरसानगर संडे मार्केट के पास रविवार को सेवा संस्था की ओर से राहगीरों के बीच ठंडा मीठा शरबत और चना प्रसाद का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान बाजार आने-जाने वाले लोगों, रिक्शा चालकों और राहगीरों ने शरबत और प्रसाद ग्रहण किया तथा संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य सुनील कुमार, अपूर्व प्रसाद, आरुषि, अंशुमान सिंह, डोली सिंह, हरि पांडे, नीलम पांडे, अरविंद कुमार, दिलीप साहू, विजय झा और बबलू चौबे उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर लोगों को शरबत और चना प्रसाद वितरित किया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी तरह सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال