पोटका विधानसभा में बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग हुई अहम बैठक, कई समस्याएं उठीं

पोटका। पोटका विधानसभा अंतर्गत करनडीह स्थित बिजली विभाग कार्यालय में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की चरमराई हुई बिजली व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
वार्ता के दौरान जर्जर बिजली तार एवं पुराने खंभों को जल्द बदलने, खुले एवं लटकते तारों को अंडरग्राउंड करने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, बार-बार बिजली कटौती की समस्या, लो-वोल्टेज, खराब मीटर, जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने, गांवों में नए पोल लगाने तथा खराब स्ट्रीट लाइट व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
इसके अलावा बारिश एवं आंधी के समय बिजली बाधित होने की समस्या, ग्रामीणों को समय पर सही बिजली बिल उपलब्ध कराने, गलत बिलों में सुधार, नए बिजली कनेक्शन में हो रही परेशानियों तथा विभागीय शिकायतों के त्वरित समाधान की मांग भी रखी गई।
अधिकारियों ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में कहा गया कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال