सरायकेला-खरसावां जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए एसपी के निर्देश पर जिले के सभी 14 ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। जवानों को छतरी, कूलिंग पानी बोतल और ओआरएस उपलब्ध कराया गया, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
ट्रैफिक प्रभारी राजू ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के बीच ट्रैफिक जवान पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
उन्होंने कहा कि जवानों को जल्द ही कूलिंग जैकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे भीषण गर्मी के बीच उन्हें अतिरिक्त राहत मिल सके और वे बेहतर तरीके से अपनी ड्यूटी कर सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनभर सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। ऐसे में गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। इस पहल से ट्रैफिक जवानों में उत्साह देखने को मिला है।