डुमरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील


डुमरिया। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को डुमरिया थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू ने की। बैठक में सभी समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं थाना प्रभारी पंचम तिग्गा उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू ने कहा कि बकरीद त्याग, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर त्योहार मनाने तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो आदि से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की तत्काल जानकारी पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडा, सांसद प्रतिनिधि बसंत कुमार मुदिना, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال