बहरागोड़ा में दो ट्रकों की भिड़ंत, एक ट्रक पलटा; चालक घायल


बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के झरिया मोड़ स्थित पंजाबी ढाबा के पास रविवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा बहरागोड़ा से जमशेदपुर जाने के दौरान हुआ। दुर्घटना के बाद पश्चिम बंगाल नंबर की ट्रक (WB35E 9730) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसका चालक घायल हो गया।
वहीं, ओडिशा नंबर की दूसरी ट्रक (OD35F 9939) के चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी जांच बहरागोड़ा थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال