जामताड़ा साइबर ठग गैंग के दो लोग पकड़ाए, सिमडेगा से फर्जी सिम पहुँचाते थे ठगों के पास

जामताड़ा साइबर ठगों का जाल सिमडेगा तक फैला था। सिमडेगा पुलिस ने ठगों को सहयोग करने वाले दो लोगों को पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल। 

मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि सिमडेगा के पाकर टांड़ थाना क्षेत्र निवासी सतेंद्र कुमार के द्वारा स्थानीय लोगों के आधार कार्ड आदि की सहायता से फर्जी सिम निकाल कर बिहार निवासी अमित कुमार को दिया जा रहा था। इसके बाद अमित उन सिमों को जामताड़ा के साइबर ठगों के गिरोह को देता था। जिसके बाद जामताड़ा का गिरोह सिमडेगा के लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। एसपी सिमडेगा को जब इसकी सूचना मिली तो उनके निर्देश पर एक टीम गठित कर इस मामले का अनुसंधान शुरू हुआ। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सतेंद्र और अमित को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि उसे अमित कुमार ने कहा था कि कुछ सिम कार्ड एवं ए०टी०एम० कार्ड की व्यवस्था करो जिसके बदले उसे महीने का करीब 5000/-रू0 से 7000/-रू० मिलेगा इसी लालच में आकर सत्येन्द्र सिंह ने सिम और ए०टी०एम० कार्ड लेकर अमित कुमार को जनवरी माह वर्ष 2026 में दिया। उसके बाद फिर सत्येन्द्र सिंह आस-पास के गाँव के लोगों से संपर्क कर सिम एवं ए.टी.एम. कार्ड जमा करने का काम करने लगा। पुलिस को 
दो एटीएम कार्ड, एक पेन कार्ड,
इंडियन ओवरसीज बैंक का पासबुक एवं चेक बुक, दो एयरटेल कंपनी का नया सिम एवं एक जियो कम्पनी का सिम, एक सफेद रंग का लिफाफा जिस पर नाम- विकास कु० सिंह एवं पता मोबाईल नम्बर लिखा हुआ, तीन मोबाईल फोन, एक गलैमर मोटरसाईकिल, एक जामताड़ा कुरियर किया गया सिम कार्ड एवं एटीएम कार्ड का रिसीविंग मिला।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال