दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पर अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान झारखंड से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई। अर्जुन मुंडा ने बताया कि अमित शाह ने चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक के रूप में निभाई गई जिम्मेदारियों, व्यापक जनसंपर्क और समर्पित प्रयासों की सराहना की।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि अमित शाह का स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास हमेशा प्रेरणादायी रहा है।