सरायकेला-खरसावाँ। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावाँ द्वारा चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट मिलाप” के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं सुरक्षित बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सीनी ओपी क्षेत्र से गुमशुदा 27 वर्षीय महिला संगीता हेंब्रम, पिता जसई हेंब्रम, निवासी ग्राम सलमपत्थर को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया। महिला की तलाश में पुलिस द्वारा जमशेदपुर, चाईबासा एवं रांची में लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।
पुलिस ने आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि “प्रोजेक्ट मिलाप” के तहत गुमशुदा लोगों की खोज और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।