jamshedpur : गोलमुरी आनंदनगर में कलवर्ट विवाद को लेकर पथराव, युवक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत आनंदनगर में सड़क किनारे बनाए गए कलवर्ट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। घटना में अनंजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पूर्व स्कूल के पास सड़क पर एक घर के सामने चौड़ा कलवर्ट बनाया गया था। इसी को लेकर राजू प्रताप सिंह, कृष्णा सिंह और मनीष कुमार सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मनीष कुमार सिंह, जो फोर्स में कार्यरत बताए जा रहे हैं, ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे कलवर्ट बनाए जाने से वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसे लेकर उन्होंने पांच दिन पूर्व गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत भी दी थी।

शिकायत के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। रविवार को विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान अनंजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
Previous Post Next Post

نموذج الاتصال