*जलापूर्ति पाइपलाइन में रिसाव से जलजमाव, संक्रमण फैलने की आशंका*


धालभूमगढ़: प्रखंड अंतर्गत नरसिंहगढ़ बाजार जाने वाले मार्ग पर स्वर्णरेखा नदी से संचालित जलापूर्ति पाइपलाइन में रिसाव होने के कारण सड़क किनारे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइपलाइन से लगातार पानी रिसने के कारण काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव वाले स्थान पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। हाल ही में जमा पानी में एक कुत्ते के बैठे रहने की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि यदि इस प्रकार की स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो जल स्रोत के दूषित होने तथा रेबीज समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है।

स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से अविलंब पाइपलाइन की मरम्मत कर रिसाव रोकने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर यह समस्या जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने और क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Comments

और नया पुराने