*राजद कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन मनाया*


चाईबासा: राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन पश्चिमी सिंहभूम जिला राजद की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ नायक के आवासीय कार्यालय में 11 जून 2026 को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं मिठाई बांटकर जन्मदिन उत्सव मनाया।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ नायक ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। उनके विचारों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का कार्य कार्यकर्ता करते रहेंगे।कार्यक्रम में राजद ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शशिकांत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सिराजुद्दीन, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष चंद्र मोहन पिंगुआ, मदन केसरी नायक, मोहम्मद राजा, हेमंत गोप, सुजल नायक, लक्ष्मण नायक, लालमोहन गोप, चित्रसेन हेंब्रम, देव ठाकुर, दिलीप कुमार, आर्यन कुमार और श्याम कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Comments

और नया पुराने