जमशेदपुर। जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एसडीएम पद पर चयनित हुए अंकित शर्मा को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें बुके एवं शॉल भेंट कर शुभकामनाएं दीं तथा उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।समाज के सदस्यों ने कहा कि अंकित शर्मा की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विश्वकर्मा समाज के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज को विश्वास है कि वह अपनी प्रशासनिक सेवा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।विश्वकर्मा समाज ने अंकित शर्मा के उज्ज्वल भविष्य, सफल प्रशासनिक कार्यकाल एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tags
JAMSHEDPUR
Comments