चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर शक्ति केंद्र गुटुसाईं में भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी हर्ष रवानी और प्रताप कटियार महतो उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, उनके विचारों और देश के प्रति उनके योगदान को डिजिटल पोर्टल के माध्यम से सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। बलिदान दिवस के अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी हैं और सभी लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक होना चाहिए।कार्यक्रम में संजय राम तूरी, अनमोल विश्वकर्मा, उज्जवल रक्षित, मणिकांत पोद्दार, अनूप प्रसाद, दुर्योधन पान, विकास खंडाईत और विकास कायम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tags
CHAIBASHA
Comments