जमशेदपुर: पूर्व भाजपा नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके विकास सिंह ने 3 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री Raghubar Das द्वारा घोषित जमशेदपुर बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध और स्वर्गीय हिमांशु की हत्या के विरोध में यह बंद आवश्यक है तथा इससे भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों का मनोबल बढ़ेगा।प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए विकास सिंह ने कहा कि हत्या के कई दिन बाद तक भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी केवल सोशल मीडिया पोस्ट और ज्ञापन तक सीमित रहे, लेकिन रघुवर दास द्वारा बंद की घोषणा किए जाने से अन्याय के खिलाफ लोगों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे बढ़ते अपराध के विरोध में अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखकर बंद को सफल बनाएं।विकास सिंह ने दावा किया कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है और आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन बंद के दौरान उनके समर्थकों को परेशान करेगा या बंद में बाधा डालेगा, तो वे और उनके समर्थक "गुरिल्ला पद्धति" अपनाकर मानगो क्षेत्र में बंद को सफल बनाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे स्वर्गीय हिमांशु के परिजनों के प्रति केवल सहानुभूति जताकर सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं, जबकि वास्तविक मदद की जरूरत है। विकास सिंह ने सुझाव दिया कि यदि जनप्रतिनिधियों का प्रभाव है, तो वे हिमांशु की पत्नी को टाटा स्टील में रोजगार दिलाने का प्रयास करें, ताकि पीड़ित परिवार को वास्तविक सहायता मिल सके।
Tags
जमशेदपुर
Comments