सरायकेला मंडल कारा में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 14 वार्डों का हुआ औचक निरीक्षण

दिनांक 25.05.2026 को पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मंडल कारा, सरायकेला के 14 वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया।
संयुक्त अभियान के दौरान सभी वार्डों की गहन तलाशी एवं जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बताया गया कि बकरीद पर्व के मद्देनजर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Comments

और नया पुराने