मानगो थाना कांड संख्या-183/23, दिनांक 21/06/2023, धारा 302/34 भा.द.वि. के प्राथमिकी अभियुक्त 1. जुबैदा खातुन, 2. तब्बसुम परवीन, दोनों पिता मो. ऐनुल हक, पता-जवाहर नगर रोड नंबर-11, थाना-मानगो, 3. नसीमा खातुन, पति मो. रशीद, पता-जवाहर नगर रोड नंबर-13ए, तैयबा मस्जिद के नीचे, एवं 4. नीलु उर्फ निशा परवीन, पति-जफ्फार हुसैन, पता-जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर-10, मकान नंबर-206, सभी थाना-मानगो, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा इश्तेहार निर्गत किया गया था।
इसके बावजूद सभी अभियुक्तों द्वारा अब तक न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया गया। जिसके बाद दिनांक 25.05.2026 को पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया।
Comments