रांची 5 जून: युवा नेता सूरज सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य एवं क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान सूरज सिंह ने युवाओं की अपेक्षाओं और जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री ने भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता अहम योगदान दे सकती है।मुलाकात के बाद सूरज सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जमशेदपुर सहित राज्य के युवाओं के बेहतर भविष्य और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।सूरज सिंह ने कहा, "युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की आवाज़ को बुलंद करना और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है।"उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और युवाओं के बीच बेहतर संवाद से विकास को नई गति मिलेगी तथा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
मुख्यमंत्री से मिले युवा नेता सूरज सिंह, युवाओं के मुद्दों पर हुई चर्चा
byAvinash Sharma
-
0
Comments