पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता, 12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकद राशि, मोबाइल फोन तथा चोरी गए चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) महेशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का निवासी अलाउद्दीन शेख चोरी की घटना में शामिल है। 
सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया एक मोबाइल फोन, चांदी का बाला, चांदी की टीका तथा कुल 16,500 रुपये नकद बरामद किए।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोरी की घटना के त्वरित उद्भेदन और सामान की बरामदगी को लेकर स्थानीय लोगों ने महेशपुर पुलिस की सराहना की है।

Comments

और नया पुराने