जमशेदपुर, 6 जून 2026: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस उपलब्ध कराने वाले संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि हथियार एवं गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाले गिरोह का एक सक्रिय सदस्य जुगसलाई थाना क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सैयद अदनान मिर्जा (27 वर्ष), पिता कमाल मुस्तफा मिर्जा, निवासी एएल-यासीन अपार्टमेंट, ओल्ड पुरुलिया रोड, रोड नंबर-14, आजादनगर, जमशेदपुर को सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर (JH01DF-9259) के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ और उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर वाहन की पिछली सीट के नीचे बने गुप्त स्थान से दो लोहे के पिस्टल मैगजीन बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक में दो-दो 7.65 एमएम के जिंदा कारतूस लोड थे।पुलिस ने मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और कार को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गिरोह के सदस्यों एवं अन्य लोगों को आवश्यकता के अनुसार हथियार और गोलियां उपलब्ध कराता था।पुलिस के अनुसार मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या-45/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी गोलमुरी थाना कांड संख्या-80/2023 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों के स्रोत तथा नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।जब्त सामानदो लोहे के पिस्टल मैगजीनचार जिंदा 7.65 एमएम कारतूसदो मोबाइल फोनएक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कारछापेमारी दल में शामिल अधिकारीडीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमारजुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खांधनंजय कुमार सिंहसुमित कुमारविवेक कुमार पंडितराजेश कुमार बिहादिलीप कुमार यादव सहित जुगसलाई थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं गृहरक्षक बल के जवान।पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
byAvinash Sharma
-
0
Comments