तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रांची की प्रियांशु कुमारी और देवघर के गौतम कुमार बने “चैंपियन ऑफ चैंपियंस”

जमशेदपुर : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस), झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन स्कूल सभागार में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुकुल चौधरी उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुणाल षाड़ंगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष शामिल हुए. अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को ग्रुपवार पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया.
मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी ने कहा कि योगासना अब केवल पारंपरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक प्रतिस्पर्धात्मक खेल के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
पूर्व विधायक कुणाल ने कहा कि झारखंड में योग प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है. इंद्रजीत घोष ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी आधार है.
प्रतियोगिता के लिए कुल 12 ग्रुप बनाए गए थे, जिसमें पांच वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष ‘स्टार कैटेगरी’ तथा महिलाओं के लिए ‘मॉम्स कैटेगरी’ भी आकर्षण का केंद्र रही. कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार एवं स्मिकी सरकार ने किया. प्रतियोगिता में प्रसाद नंदी मुख्य निर्णायक तथा गौरांग सरकार मुख्य पर्यवेक्षक (दोनों पश्चिम बंगाल से) की भूमिका में रहे. चैंपियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ प्रतियोगिता रही, जिसमें रांची की प्रियांशु कुमारी और देवघर के गौतम कुमार विजेता बने.

मॉम्स कैटेगरी के विजेता :
प्रथम – प्रियंका प्रसाद
द्वितीय – सुमन वर्मा
तृतीय – रचना देवी

स्टार कैटेगरी के विजेता :
प्रथम – अविनाश कुमार सिंह
द्वितीय – गौरव प्रसाद
तृतीय – कुशल शाह
चतुर्थ – पंकज मंडल
पंचम – रायन फ्रांसिस

अन्य वर्गों के विजेता इस प्रकार रहे :

सब जूनियर (बॉयज)
प्रथम – सिद्धार्थ सनम एवं रक्षित चंद्र झा
द्वितीय – हर्ष मुंडा
तृतीय – आदर्श कुमार

जूनियर (गर्ल्स)
प्रथम – प्रियांशु कुमारी
द्वितीय – पायल कर्मकार
तृतीय – नंदिनी रॉय

सीनियर (वीमेन)
प्रथम – लकी कुमारी
द्वितीय – रिया कुमारी

सुपर सीनियर (मैन)
प्रथम – शत्रुंजय कुमार
द्वितीय – आशीष कुमार
तृतीय – संतोष कुमार

मास्टर्स (मैन)
प्रथम – जगदीश सिंह
द्वितीय – श्याम सुंदर
तृतीय – देवीलाल महतो

Comments

और नया पुराने