प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर भाजपा ने सिकुरसाई में वन देवी की पूजा-अर्चना की

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला की ओर से प्रधानमंत्री Narendra Modi के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को सिकुरसाई में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भाजपा चाईबासा मंडल अध्यक्ष कुंज बिहारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सिकुरसाई स्थित वन देवी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और समाज के कल्याण की कामना की।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी रूपा सिंह दास सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी रूपा सिंह दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आज समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की पहचान और मजबूत हुई है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे हैं।मंडल अध्यक्ष कुंज बिहारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच रहकर सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सेवा, सुशासन और विकास के माध्यम से जनता के विश्वास को और मजबूत करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन वन देवी की पूजा-अर्चना और कार्यकर्ताओं के आपसी संवाद के साथ हुआ।

Comments

और नया पुराने