*मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण*


चाईबासा: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बुधवार को प्रखंड सदर चाईबासा सभागार में बीएलए-2 का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सदर चाईबासा उपेन्द्र कुमार ने की।बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह, निर्वाचन कम्प्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार ठाकुर एवं निर्वाचन कम्प्यूटर ऑपरेटर अंशु पाण्डेय उपस्थित थे।प्रशिक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रखंड अध्यक्ष सतीष सुन्डी, मंगल सिंह तियू, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयाँ, प्रवक्ता त्रिषानु राय (बीएलए-1), भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी खण्डाईत, प्रताप कटियार (बीएलए-1), रवि विश्वकर्मा, जयकिशन बिरूली, मृदुला निशाद सहित सदर एवं नगर परिषद चाईबासा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बीएलए-2 मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान बीएलए-2 को एसआईआर की महत्ता और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रहे और कोई भी अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।मास्टर ट्रेनर सह सुपरवाइजर राकेश कुमार सिंह ने बीएलए-2 को एसआईआर प्रक्रिया, गणना प्रपत्र भरने, प्रपत्र का वितरण एवं संग्रहण तथा ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएलए-2 अपने-अपने क्षेत्रों के बीएलओ को सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि बीएलए-2 एएसडी सूची की सत्यता की जांच करेंगे और बीएलओ को सही पहचान करने में सहयोग देंगे। बीएलओ द्वारा गणना पत्रक को बीएलओ एप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइज किया जाएगा। बीएलए-2 समय-समय पर बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा करेंगे।प्रशिक्षण के दौरान बीएलए-2 द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने पिछले एसआईआर 2003 की मतदाता सूची में मतदाताओं की जानकारी खोजने की प्रक्रिया भी समझाई।

निर्वाचन कम्प्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार ठाकुर ने पिछली एसआईआर से संबंधित मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, उनके नाम पिछली एसआईआर सूची से खोजकर मैपिंग कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही महिला मतदाताओं के माता-पिता की जानकारी ऑनलाइन वोटर्स.ईसीआई.गोव.इन के माध्यम से खोजने की प्रक्रिया बताई गई।निर्वाचन कम्प्यूटर ऑपरेटर अंशु पाण्डेय ने एसआईआर के दौरान नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण से संबंधित ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरने की जानकारी दी।

Comments

और नया पुराने