*सदर अस्पताल चाईबासा के रक्त केन्द्र को मिला लाइसेंस, त्रिशानु राय ने जताया आभार*


चाईबासा: सदर अस्पताल चाईबासा स्थित सरकारी रक्त केन्द्र को औषधि नियंत्रक विभाग से अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) मिलने पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।त्रिशानु राय ने कहा कि जिले में रक्त केन्द्र के संचालन के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त करने की आवश्यकता को लेकर उन्होंने पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले से अवगत कराया था। मंत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसके बाद सदर अस्पताल चाईबासा के रक्त केन्द्र को विधिवत लाइसेंस प्राप्त हो सका।उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जैसे बड़े जिले में रक्त केन्द्र को लाइसेंस मिलना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सकेगा और लोगों को दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।त्रिशानु राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ईरफान अंसारी के प्रयासों से जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर उतर रहे हैं।उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा सदर अस्पताल चाईबासा के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए राहत और गर्व का विषय है।

Comments

और नया पुराने