*पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित* ।


जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के मुख्य संरक्षक स्वर्गीय सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर भालूबासा सेंटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों, कलाकारों और शुभचिंतकों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सुधीर महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद किया। संस्था के ट्रस्टी और रंगकर्मी ए बाबू राव ने दूरभाष के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. सुधीर महतो संस्था के सच्चे संरक्षक थे। उनके सहयोग और मार्गदर्शन को संस्था हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि संस्था के लिए कार्यालय बनाने का उनका सपना अधूरा रह गया है, लेकिन विश्वास है कि यह सपना जरूर पूरा होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्टी और रंगकर्मी बलराम पारवे ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति को याद करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।योग प्रशिक्षक निरंजन कुमार ने कहा कि सुधीर महतो ने संस्था के लिए जो योगदान दिया, वह अमूल्य है। उनके कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वे होते तो उनकी जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाती।इस अवसर पर कलाकार पवन कुमार, बलराम, निरंजन कुमार, राजेश कुमार, घोस दा, नेहा दत्ता और दिशा कुमारी टी देवी सहित अन्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के अंत में जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम की ओर से शहर के सभी प्रेस प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

Comments

और नया पुराने