*उरांव समाज संघ के 79वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त संग्रहित, मौके पर रक्तदाताओं के बीच सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा*


चाईबासा: आदिवासी उरांव समाज संघ के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को एमटीसी सदर अस्पताल, चाईबासा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।शिविर का उद्घाटन जुझार माझी, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, डॉ. शिव चरण हांसदा, उपाधीक्षक एवं अन्य गणमान्य लोगों ने किया। इस अवसर पर आगंतुक रक्तदाताओं को रक्तदान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया गया।

समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के नियमों और सावधानियों पर चर्चा करते हुए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय गति नियंत्रण रखने और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।शिविर का निरीक्षण उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम मनीष कुमार IAS, चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी IAS और प्रशिक्षु IAS ईरा जोरवाल ने किया। इस दौरान उपायुक्त ने आदिवासी उरांव समाज संघ के रक्तदान अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज का अपना रक्तदान समूह होना और लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास सराहनीय है।रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 60 वर्षीय शंभू कच्छप ने पहली बार रक्तदान किया।

 उनके इस प्रयास की उपायुक्त ने प्रशंसा की।बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 30 जून को उरांव समाज का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर समाज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम को सफल बनाने में उरांव समाज के अध्यक्ष संचू तिर्की, सचिव अनिल लकड़ा, मुख्य सलाहकार सहदेव किसपोट्टा, सलाहकार बाबूलाल बरहा, उपसचिव लालू कुजूर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बरहा, दुर्गा खलखो, लाइब्रेरीमैन ऑफ झारखंड संजय कच्छप, गणेश कच्छप, राजकमल लकड़ा, महावीर बरहा, विष्णु मिंज, प्रवीण डाडेल, सागर कुंकल, हरीश पान, वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप, समाजसेवी लक्ष्मी बरहा, विजय लक्ष्मी लकड़ा, किरण नुनिया, सरना समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष विमल खलखो, उपाध्यक्ष सोमनाथ कोया, अनिल उरांव, सदस्य सागर तिर्की, रोहन कच्छप, दीपक खलखो, बिंदेश्वर गगराई, पवन कोया, तुलसी उरांव और राजू खलखो सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।इसके अलावा प्रताप कटियार, पंकज खलखो, सीताराम मुंडा, सुमित बरहा, विक्रम खलखो, इशू टोप्पो, रोहित खलखो, खुदीय कुजूर, शम्भू टोप्पो, संजय लागूरी, सुभाष कुजूर, रोहित लकड़ा, अनिल बरहा, रोबर्ट खलखो, राजू तिग्गा, मालती तिग्गा, मोहम्मद तहसीन अख्तर, मनीष कुमार गुप्ता, मो. अहसान और इरशाद अली सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

और नया पुराने