रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र में महिला के शव बरामदगी मामले का रांची पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार, हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है।जानकारी के अनुसार, 21 जून 2026 को तुपुदाना ओपी अंतर्गत दसमाईल से तुंजू जाने वाली सड़क पर सिरी सोहराई पहाड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। बाद में मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई। मामले में धुर्वा (तुपुदाना ओपी) थाना कांड संख्या 136/26, दिनांक 22 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के संकलन, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गहन जांच के बाद मामले का सफल खुलासा कर लिया।पुलिस ने कांड में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट (JH09AU 7294) लगी सफेद रंग की अर्टिगा कार बरामद की गई। इसके अलावा एक देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टा, नौ जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Tags
Ranchi
Comments