रांची में स्कूली बच्चों को नशा, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक


रांची। झारखंड सरकार द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन, खरीद-बिक्री और भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत बुधवार, 24 जून 2026 को सेंट पॉल हाई स्कूल, बहु बाजार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), रांची ने चुटिया थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान छात्रों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े दंडनीय प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने झारखंड सरकार की नई नीति के तहत नशीले पदार्थों के कारोबार की सूचना देने वालों के लिए घोषित पुरस्कार राशि की जानकारी दी तथा मानस पोर्टल और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में जागरूक किया।इसके अलावा विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के माध्यम से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा के उपायों पर भी विशेष जानकारी दी गई। अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा, साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक कर एक सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण करना है।

Comments

और नया पुराने