*निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन चाईबासा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन*


चाईबासा: निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, चाईबासा शाखा की वार्षिक आमसभा दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान बंग भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

नई कार्यकारिणी में मदन मोहन दरिपा एवं डॉ. देवव्रत सिन्हा को मुख्य संरक्षक बनाया गया। वहीं स्वपन कुमार दत्त को अध्यक्ष, विश्वमय दत्ता एवं विमल सामंत को उपाध्यक्ष, तारा शंकर दत्त को सचिव, प्रवीर कुमार भद्र एवं रेशमी पाल को संयुक्त सचिव चुना गया।

अमिताभ सरकार को कोषाध्यक्ष, देवप्रिय सरकार एवं शुभाशीष दास को केंद्रीय परिषद सदस्य, अरुण नियोगी एवं मलय मुखर्जी को राज्य समिति सदस्य तथा अंशुमान सिन्हा को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया।कार्यकारिणी सदस्यों में सुनील दत्त, बासुदेव बाला, प्रणव दरिपा, अभिजीत गोस्वामी, देवज्योति पाल, रीता दास, जयश्री भद्र, काकली सिंह, मंजू सरकार, रुबी सामंता एवं सोनाली दरिपा को शामिल किया गया।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में संस्था बंग भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में बेहतर कार्य करेगी।

Comments

और नया पुराने