मुसाबनी का साइबर फ्रॉड सरगना करोड़ों की संपत्ति का मालिक, झारखंड से नेपाल तक फैला नेटवर्क!


जमशेदपुर/मुसाबनी: पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी क्षेत्र से संचालित कथित साइबर ठगी नेटवर्क को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी के तार झारखंड, पश्चिम बंगाल और नेपाल तक जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, आरोपी के परिवार में पिता राम लामा, माता संध्या लामा, भाई रोहित लामा एवं सुभाष लामा शामिल हैं। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन की पड़ताल में जुटी हुई हैं।सूत्रों का दावा है कि साइबर ठगी से अर्जित धन के बल पर आरोपी ने जमशेदपुर, कोलकाता और नेपाल में करोड़ों रुपये की संपत्तियां बनाई हैं। इसके अलावा उसके पास कई लग्जरी वाहन होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में जमशेदपुर में "मोमो इन टाउन" नाम से दो रेस्तरां का संचालन भी करता था।हालांकि, संपत्तियों और कारोबार से संबंधित दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच एजेंसियों द्वारा नहीं की गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां आरोपी के बैंक खातों, निवेश, अचल संपत्तियों और अन्य वित्तीय गतिविधियों की जांच कर रही हैं।जांच पूरी होने के बाद ही साइबर ठगी से जुड़े पूरे नेटवर्क, संपत्तियों के वास्तविक मूल्य और अन्य सहयोगियों की भूमिका का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग जांच एजेंसियों की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।(नोट: उपरोक्त जानकारी प्रारंभिक सूत्रों पर आधारित है। आधिकारिक जांच रिपोर्ट और पुलिस पुष्टि के बाद तथ्यों में बदलाव संभव है।)

Comments

और नया पुराने