जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह को जल्द ही घाघीडीह सेंट्रल जेल से गढ़वा मंडल कारा स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में न्यायालय से स्थानांतरण की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। अब जेल प्रशासन ने मनीष सिंह को सुरक्षित रूप से गढ़वा जेल पहुंचाने के लिए जिला पुलिस से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।जानकारी के अनुसार, पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध होते ही मनीष सिंह को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गढ़वा मंडल कारा भेज दिया जाएगा। मनीष सिंह के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की थी।सूत्रों के मुताबिक, स्थानांतरण से जुड़ी लगभग सभी प्रशासनिक और कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब केवल पुलिस बल की उपलब्धता का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों के भीतर मनीष सिंह को घाघीडीह सेंट्रल जेल से गढ़वा मंडल कारा भेज दिया जाएगा।जेल प्रशासन और पुलिस विभाग इस पूरी प्रक्रिया को संवेदनशील मानते हुए विशेष सतर्कता बरत रहे हैं, ताकि स्थानांतरण के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न रहे।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments