डीडी बार हत्याकांड में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: बिष्टुपुर थाना प्रभारी की तय हुई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित; पु.नि. निरंजन कुमार को सौंपी गई कमान


बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना के लिए वर्तमान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बिष्टुपुर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Comments

और नया पुराने