डीडी बार हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलंबित, बर्मामाइंस के थाना प्रभारी निरंजन कुमार को मिली कमान, तीन थाना प्रभारियों का तबादला


जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिले में थाना प्रभारियों के स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल भी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार, जो अब तक बर्मामाइंस थाना में सह-थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें बिष्टुपुर थाना का नया सह-थाना प्रभारी बनाया गया है।वहीं पुलिस निरीक्षक कुमार सरयू आनंद, जो गोलमुरी यातायात थाना के प्रभारी थे, उन्हें बर्मामाइंस थाना का सह-थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक मोहम्मद कुद्दुस, जो साइबर अपराध थाना में पदस्थापित थे, उन्हें गोलमुरी यातायात थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।डीडी बार हत्याकांड के बाद लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिला पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जवाबदेही तय करने और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

Comments

और नया पुराने