जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, एसआईटी गठित, बार को किया गया सीलजमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन बार में मारपीट और हत्या की घटना के बाद जिला पुलिस की कार्रवाई के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देश पर मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करते हुए डबल डाउन बार को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।प्रशासनिक कार्रवाई के तहत गठित एसआईटी में आबकारी विभाग के एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) एवं दो सिपाहियों को शामिल किया गया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर बार को सील करने की कार्रवाई पूरी की और आगे की जांच शुरू कर दी है।गौरतलब है कि डबल डाउन बार में हुई हिंसक घटना में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इससे पहले बिष्टुपुर थाना प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी दोषियों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
जमशेदपुर
Comments