जमशेदपुर: साकची स्थित तृप्ति रेस्टोरेंट में "सुर संगम" के बैनर तले एक भव्य संगीत संध्या का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के 19 प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया और पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।संगीत संध्या में 10 पुरुष एवं 9 महिला गायकों ने सदाबहार और लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में सुभाशीष, अमरजीत, प्रसेनजीत, सुखविंदर, अरिंदम, लालन, शैलेन्द्र, सुभाष, विजय पाल, बिस्वजीत, प्रियंका, तनुश्री, मंजू, मधुमिता, अर्पिता, श्राबंती, बबली, मधुच्छंदा और पहेली ने अपनी गायकी का शानदार प्रदर्शन किया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीतमय और आनंदमय वातावरण बना रहा। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और उन्हें देर तक बांधे रखा।आयोजकों ने बताया कि "सुर संगम" के माध्यम से भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा सके।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
जमशेदपुर
Comments