हिमांशु हत्याकांड: मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित


जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 84/2026 में फरार चल रहे मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा पर पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। पुलिस के अनुसार, विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा, पिता रविंद्र नाथ मंडल, निवासी घाटकीडीह, थाना गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां, वर्तमान में फरार है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 2,00,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।आरोपी के संबंध में सूचना निम्न अधिकारियों को दी जा सकती है:

पुलिस अधीक्षक (नगर), जमशेदपुर: 9471190203पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर), जमशेदपुर: 9431706486बिष्टुपुर थाना प्रभारी: 9431706497पुलिस कंट्रोल रूम, जमशेदपुर: 0657-2431030 / 2431028पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी के संबंध में कोई ठोस जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उसकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Comments

और नया पुराने