रांची/जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है। इसी क्रम में आईपीएस एहतेशाम वकारिब को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) नियुक्त किया गया है।वहीं, आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। दोनों अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालेंगे।हाल के दिनों में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, विशेषकर बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड के बाद सरकार ने यह प्रशासनिक बदलाव किया है। माना जा रहा है कि नए पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में जवाबदेही और बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए अधिकारियों के सामने अपराध पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी।
Tags
जमशेदपुर
Comments