चाईबासा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस परिसर का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, वेयरहाउस के कमरों की सीलिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने का निर्देश दिया।इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से कांग्रेस के त्रिशानु राय, भाजपा के रविशंकर विश्वकर्मा, झामुमो के कैसर परवेज, बसपा के जेम्स हेम्ब्रम, राजद के मो. अलताब तथा आजसू के राउतु देवगम सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
Tags
चाईबासा
Comments