जमशेदपुर: आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूरे झारखंड, विशेषकर जमशेदपुर में अपराध लगातार बढ़ रहा है। हत्या, लूट, छिनतई और संगठित आपराधिक घटनाओं में वृद्धि से आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के बजाय केवल अधिकारियों के तबादलों में व्यस्त है। पुलिस का दायित्व आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।अप्पू तिवारी ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध के विरोध में 3 जुलाई को आहूत बंदी का आजसू पार्टी पूर्ण समर्थन करेगी।
उन्होंने बताया कि बंदी को सफल बनाने के लिए आजसू कार्यकर्ता पूरे जमशेदपुर में सड़कों पर उतरेंगे और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपना समर्थन दर्ज कराएंगे।उन्होंने आम नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और सभी वर्गों से अपील की कि प्रदेश में अमन-चैन, सुरक्षित वातावरण और बेहतर कानून-व्यवस्था की स्थापना के लिए 3 जुलाई की बंदी को सफल बनाने में सहयोग करें।
Tags
जमशेदपुर
Comments