*एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रेंगाबासा में आम का पौधा रोपित*


चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा जिला के चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के रेंगाबासा में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत आम का पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं।

 उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जन आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष कुंज बिहारी खंडाईत एवं अभियान संयोजक सह जिला मंत्री रूपा दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Comments

और नया पुराने