जमशेदपुर: आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को डॉ. एहतेशाम वकारिब (भा.पु.से.) ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा शुरू की। हाल के दिनों में जिले में हुई आपराधिक घटनाओं के बीच नए एसएसपी के पदभार संभालने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आम लोगों की उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
Tags
जमशेदपुर
Comments