*जगन्नाथपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, नालसा की योजनाओं और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी*


जगन्नाथपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को जगन्नाथपुर में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डालसा पश्चिमी सिंहभूम मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, दिव्यांगजनों और कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों तथा नालसा (NALSA) की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी ने कहा कि कानून की जानकारी हर नागरिक का अधिकार है और अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही डालसा का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत, मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष कानूनी सेवा इकाई ‘मनोन्याय’ (LSUM) सहित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि लीगल सर्विस एक्ट 1987 की धारा 12 (d) के तहत सभी दिव्यांगजन मुफ्त कानूनी सहायता और वकील पाने के हकदार हैं।इस दौरान नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि 15100 पर कॉल कर मुफ्त कानूनी सलाह प्राप्त की जा सकती है।विद्यालय की छात्राओं को दहेज प्रतिषेध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पैरा-लीगल वॉलंटियर्स द्वारा जागरूक किया गया। उन्हें लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित समाधान की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता, पैरा-लीगल वॉलंटियर, स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।डालसा सचिव ने बताया कि कई दिव्यांगजनों को डालसा के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य है कि केवल जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के बीच नालसा की योजनाओं से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

और नया पुराने