बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का स्वयं निरीक्षण करेंगे उपायुक्त, सुबोध झा ने उठाए सवाल


जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन ने योजना का स्वयं स्थल निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। यह जानकारी बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने दी।एबीएम मशीन के निरीक्षण के दौरान सुबोध झा ने उपायुक्त के समक्ष बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मुद्दा उठाया। इस पर उपायुक्त ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें जानकारी दी गई है कि जुलाई माह में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।इस पर सुबोध झा ने कहा कि वर्ष 2018 से जून 2026 तक विभाग कई बार मौखिक और लिखित रूप से जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दे चुका है, लेकिन हर बार समयसीमा बढ़ाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार, जिला प्रशासन, सांसद और समिति को भी कई बार भ्रामक जानकारी दी गई। उनका कहना था कि 11 वर्षों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि योजना का ढांचा भी अब जर्जर होने लगा है।सुबोध झा ने उपायुक्त से आग्रह किया कि वे स्वयं योजना स्थल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति देखें। इस पर उपायुक्त ने व्यस्तता का हवाला देते हुए कहा कि एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर वे बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का स्थल निरीक्षण करेंगे, जिसकी सूचना समिति को भी दी जाएगी।सुबोध झा ने यह भी बताया कि विभाग की ओर से 6 फरवरी 2026 और 29 मई 2026 को जारी पत्रों में जून के अंत तक जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, जो पूरा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधायक को दी गई 15 जून की समयसीमा भी पूरी नहीं की गई।इस दौरान राजद नेता ललन यादव ने भी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

Comments

और नया पुराने