रोटरी क्लब का लगातार 169वां मासिक रक्तदान शिविर आयोजित, 17 यूनिट रक्त संग्रहित


जमशेदपुर: रोटरी क्लब के नए सत्र 2026-27 की शुरुआत सेवा कार्यों के साथ हुई। क्लब द्वारा स्वर्गीय हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित लगातार 169वें मासिक रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।नवनियुक्त अध्यक्ष अमित पोद्दार ने अपने कार्यकाल के शुभारंभ पर शिविर की पहली रक्तदाता श्रीमती सोनू तिवारी को विशेष बधाई दी।

 उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा 1 जुलाई 2012 से प्रत्येक माह की पहली तारीख को नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। 1 जून को इस पहल ने लगातार 14 वर्ष पूरे करने की उल्लेखनीय उपलब्धि भी हासिल की।आज आयोजित शिविर में सीए मयंक चौधरी सहित पांच लोगों ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। कुल 17 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।रोटरी क्लब के सचिव सौरभ प्रसाद ने कहा कि इस अभियान की सफलता का श्रेय निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले स्वैच्छिक रक्तदाताओं और ब्लड बैंक के कर्मियों को जाता है। उन्होंने शिविर के प्रायोजक खोखर परिवार के सहयोग की भी सराहना की।शिविर के सफल आयोजन में अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरभ प्रसाद, गुरमुख सिंह खोखर, अनिल शर्मा, सुशील मुँधड़ा, महेश खत्री, मदन गुप्ता, अभिषेक दोदराजका, दुर्गेश खत्री, रितेश मुँधड़ा सहित रोटरी क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने