*विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का सांसद कालीचरण मुंडा ने किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं से समय पर प्रपत्र जमा करने की अपील*


चाईबासा: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत गुरुवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-98, श्री मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने बीएलए-2 त्रिशानु राय के साथ निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने बूथ पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ मनीषा दास से गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से संपर्क, प्रपत्रों के संकलन तथा उनके डिजिटलीकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

सांसद ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित कार्यों की सराहना करते हुए अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।कालीचरण मुंडा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर अपने प्रपत्र जमा करने की अपील की, ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।निरीक्षण के दौरान बीएलओ वॉलिंटियर एवं विद्यालय के

 प्रधानाध्यापक निर्मल चंद्र त्रिपाठी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मेवा लाल होनहागा, बीएलओ सुपरवाइजर राकेश कुमार सिंह, कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments

और नया पुराने