चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा के नेत्र रोग विभाग में बुधवार को चार मरीजों की सफल नेत्र सर्जरी की गई। इनमें तीन मरीजों का मोतियाबिंद तथा एक मरीज का चैलेज़ियन का ऑपरेशन किया गया।सभी शल्य क्रियाएं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सी. एस. टोपनो और उनकी टीम ने आधुनिक उपकरणों एवं सुरक्षित शल्य चिकित्सा तकनीक की सहायता से सफलतापूर्वक संपन्न कीं।
ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य और संतोषजनक पाई गई। चिकित्सकों ने पोस्ट-ऑपरेटिव जांच के बाद आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं तथा मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, जरूरी सावधानियां बरतने और निर्धारित तिथि पर फॉलो-अप के लिए अस्पताल आने की सलाह दी।
सदर अस्पताल, चाईबासा का नेत्र रोग विभाग जिले के लोगों को मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच, परामर्श और शल्य चिकित्सा की नियमित सुविधा उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में यह सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज का लाभ मिल रहा है और उन्हें निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।
Tags
CHAIBASHA
Comments