*राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर टाटा स्टील ने चिकित्सकों को किया सम्मानित*


जोडा: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील की ओर से जोडा स्थित वैली क्लब प्रेक्षागृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) नोवामुंडी और जोडा के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रामम, उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सर्विसेज), टाटा स्टील तथा विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार, उपाध्यक्ष (रॉ मैटेरियल्स), टाटा स्टील थे।

 कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विधान चंद्र रॉय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।अपने संबोधन में डीबी सुंदर रामम और संदीप कुमार ने कहा कि चिकित्सक समाज के सच्चे जीवनरक्षक हैं। उनका निस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में निभाई जाने वाली जिम्मेदारी पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम में डॉ. विनीता सिंह (जीएम मेडिकल सर्विसेज), देवाशीष जेना (जीएम ओएमक्यू), डॉ. धीरेन्द्र कुमार (सीएमओ ओएमक्यू) सहित टाटा मेन हॉस्पिटल नोवामुंडी एवं जोडा के चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत डॉ. उमंग भारद्वाज द्वारा सुरक्षा संकल्प के साथ हुई। जुलाई माह को टाटा स्टील में एथिक्स माह के रूप में मनाए जाने के अवसर पर निशिकांत सिंह ने उपस्थित लोगों को नैतिकता की शपथ दिलाई। डॉ. ए. एस. चटर्जी ने स्वागत भाषण दिया।इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। चिकित्सकों ने गीत, नृत्य, हास्य प्रस्तुति और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टाटा मेन हॉस्पिटल, नोवामुंडी के चिकित्सकों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा नोवामुंडी और जोडा के डॉक्टरों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. तापस सारंगी, प्रभारी, टाटा मेन हॉस्पिटल जोडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित इस समारोह में चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करते हुए समाज के स्वास्थ्य और कल्याण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।

Comments

और नया पुराने