आदित्यपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकानदार पर चापड़ से हमला, रंगदारी नहीं देने पर वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार


सरायकेला-खरसावां: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-14 स्थित एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने रंगदारी नहीं मिलने पर ज्वेलरी व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में व्यवसायी प्रेम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, दोपहर में कुछ अपराधी दुकान पर पहुंचे और व्यवसायी से रंगदारी की मांग करने लगे। जब प्रेम वर्मा ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (TMH), जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में रंगदारी वसूली को घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Comments

और नया पुराने