जमशेदपुर। शहर के जुबली अम्यूजमेंट पार्क के पास देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा जिला प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने की भी बात सामने आई है।
मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों को आपस में भिड़ते और हंगामा करते देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में संबंधित युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
Comments